सोनभद्र के लाल ने रचा इतिहास, IIM रांची से पीएचडी हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता: विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के विंढमगंज क्षेत्र से एक प्रेरणादायक सफलता की खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को गर्व से भर दिया है। विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत बुटबेढ़वा निवासी विष्णु धारी यादव के पुत्र नागेंद्र कुमार ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान Indian Institute of Management Ranchi से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

नागेंद्र कुमार को “ह्यूमन एआई कोलेब्रेशन इन ऑपरेशन मैनेजमेंट” जैसे अत्याधुनिक और भविष्य उन्मुख विषय में यह उपाधि 28 मार्च 2026 को आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह में प्रदान की गई। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सोनभद्र जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।

इस गरिमामय अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति C. P. Radhakrishnan ने उन्हें पीएचडी की डिग्री प्रदान की। समारोह में झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

नागेंद्र की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि न सिर्फ युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले प्रतिभाशाली युवा भी कठिन परिश्रम और लगन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?