जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले हाई अलर्ट: सुरक्षा-व्यवस्थाओं की समीक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लोकेशन: बुलंदशहर। जेवर एयरपोर्ट रूट

बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश)। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले बुलंदशहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

इस दौरान एडीजी भानु भास्कर और डीआईजी नैथानी बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी और एसएसपी की मौजूदगी में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

अधिकारियों ने बसों और अन्य वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही चोला, ककोड़ और झाझर से लेकर जेवर तक पूरे रूट और डाइवर्जन व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उद्घाटन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा के मद्देनजर हर एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

कल नरेंद्र मोदी द्वारा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक उद्घाटन नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास का बड़ा कदम है, इसलिए हर व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन की कड़ी नजर

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?