O ढोल नगाड़ा डीजे साउंड शंखनाद के साथ चले प्रभु श्री राम के भक्त, लगे जयकारे…
सोनभद्र। शुक्रवार को सोनभद्र नगर के मध्य स्थित राम जानकी मंदिर से श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से श्री राम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर में चौक होते हुए धर्मशाला चौक, धर्मशाला से चदी तरह होते हुए में चौक में, चौक से बरौली चौराहा, बरौली चौराहे से कचहरी होते हुए महिला थाना, महिला थाना से वापस राम जानकी मंदिर पर समापन किया गया। इससे पूर्व दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया गया, जिसमें समिति के लोगों द्वारा भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। उसके पश्चात किन्नर समुदाय के लोगों द्वारा बधाई गीत का प्रस्तुति की गई। उसके बाद ठीक दोपहर 3:00 बजे से भगवान राम दरबार की भव्य झांकी श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा पूरे नगर में भ्रमण करने के लिए निकल गई। यात्रा का शुभारंभ भगवान राम की शोभा यात्रा में पूरे नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की, फल वितरण किया, मिष्ठान वितरण किया, सरवत पिलाकर राम भक्तों का स्वागत किया।








इस अवसर पर शिव शंकर, राहुल,विधायक सदर भूपेश चौबे, मंत्री संजीव गोड़, जितेंद्र, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा, रमेश मिश्रा, अजीत चौबे, धर्मराज सिंह, आलोक सिंह, रमेश पटेल, मनीष खंडेवाला, राहुल, दया शंकर सिंह, शीतला सिंह, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, कमलेश चौबे, नरेंद्र गर्ग, अनिल, मनोज , सुनील सिंह, रविंद्र केसरी, नवल बाजपेई, पवन जैन, प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव,तन्मय त्रिपाठी, अनुपम त्रिमती, मनीष अग्रहरि, श्याम उमर, अखिलेश कश्यप, महेश सोनी, रवी केसरी, विनोद सोनी, पुष्पा, गुड़िया, मंजू, रूबी, रंजन किरण, कृपा शकर चौहान आदि उपस्थित रहे।






