रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा के लिए श्री राम भक्तों ने लोगों को किया आमंत्रित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। गुरुवार को रावटसगंज नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर से श्री राम दरबार अखाड़ा द्वारा रामनवमी के शुभ अवसर के पूर्व संध्या पर सोनभद्र नगर में लोगों को आमंत्रित करने के लिए डीजे के साथ आमंत्रण पत्र नगर वासियों को बांटा गया। अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा यह एक सामाजिक कार्यक्रम है जो समाज के सहयोग से होता है। इसीलिए हम सभी प्रत्येक वर्ग के लोगों को आमंत्रण पत्र देकर शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने हेतु आवाहन कर रहे हैं। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। ढोल बाजे डीजे के साथ 27 मार्च 2026 को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर 12:00 बजे से भगवान राम का जन्म, 1:00 से किन्नर समुदाय के लोगों द्वारा सोहर गीत और 3:00 बजे से भव्य शोभायात्रा नगर में निकलेगी। आमंत्रण यात्रा में मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, नरेंद्र गर्ग, पवन कुमार जैन, महेश शुक्ला, श्याम उमर, अखिलेश कश्यप, अविनाश आलोक सिंह, बलराम सोनी, धर्मवीर त्यागी, मनीष खंडेलवाल, मनोज जलान, नवल बाजपेई, कीर्तन, रवि केसरी, महेश शुक्ला, धनंजय शुक्ला, अमरनाथ, मनीष वर्मा, साहिल, संजय जयसवाल, बिना धीरेंद्र पांडे इत्यादि आमंत्रण यात्रा में शामिल हुए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?