सड़क हादसे के बाद ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’, नशे में युवती का हंगामा, वीडियो वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अनपरा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे के बाद बीच सड़क उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक युवती ने नशे की हालत में जमकर हंगामा कर दिया। घटना अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रेनुकूट से अनपरा की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार युवक और युवती दोनों नशे में बताए जा रहे हैं, हालांकि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और लोग वीडियो बनाने लगे। इसी बात से नाराज होकर युवती अचानक भड़क उठी और सड़क पर ही हंगामा शुरू कर दिया। उसके इस व्यवहार से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि कार चालक मध्य प्रदेश के सासन क्षेत्र का निवासी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?