किसानों की जमीन पर संकट, अधिग्रहण के खिलाफ फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र -। जिले के लोहरा (गुलरहवा), बट एवं तकिया मु० दरगाह गांव के किसानों में जमीन अधिग्रहण की सूचना से हड़कंप मच गया है। अपनी उपजाऊ जमीन बचाने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया। मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अधिग्रहण प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित भूमि पूरी तरह सिंचित और अत्यंत उपजाऊ है, जहां धान, गेहूं और सब्जियों की भरपूर खेती होती है। यही जमीन सैकड़ों परिवारों के जीवन-यापन का मुख्य आधार है। किसानों का साफ कहना है कि यदि यह जमीन उनसे छीनी गई, तो उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आरोप लगाया कि बिना समुचित जानकारी और सहमति के अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि पूरा क्षेत्र कृषि पर निर्भर है और यह जमीन ही उनके परिवारों का सहारा है।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि संबंधित क्षेत्र न्याय पंचायत बट, बंटरा के अंतर्गत आता है, जो जिले के प्रमुख कृषि क्षेत्रों में गिना जाता है और यहां से बड़ी मात्रा में कृषि उत्पादन होता है।
प्रदर्शन में महेंद्र प्रताप सिंह, रविशंकर सिंह, कमलेश सिंह, रवि मौर्या, राजनारायण सिंह, संजय सिंह, रामबचन, अजीत कुमार, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, सुदामा, राजेश सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

1412
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?