सन्दिग्ध परिस्थितियों में युवक का बडेर से लटकता मिला शव,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मामला कोगा गांव का

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोगा गांव में बुधवार की दोपहर 29 वर्षीय युवक ने साड़ी का फन्दा बनाकर जान दे दी। चिकित्सक के मेमो की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

थाना क्षेत्र के कोगा गांव में 29 वर्षीय गोविंद पुत्र शिवराज बुधवार की दोपहर घर के बडेर से लटक गया। सुनैना ने शोर मचाना शुरू किया तो आनन फानन में आस पास के लोग पहुंचे और फन्दा से उतार कर गोविंद को लेकर म्योरपुर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया । बताया जा रहा है पति पत्नि में कुछ कहा सुनी हुई इसके बाद गोविंद ने साड़ी के फन्दे से लटक गया।मृतक की तीन छोटी छोटी बच्चे हैं। म्योरपुर चिकित्सक के मेमो के आधार पर उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?