अमित मिश्रा 8115577137
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले नेता जय प्रकाश पाण्डेय उर्फ ‘चेखुर पाण्डेय’ तेजी से चर्चा के केंद्र में आ रहे हैं। सोनभद्र जनपद की घोरावल विधानसभा सीट से उनकी संभावित दावेदारी ने न सिर्फ स्थानीय, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी सियासी हलचल पैदा कर दी है।
सालों से समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित रहे जय प्रकाश पाण्डेय ने अपने जनसंपर्क और जमीनी पकड़ के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। राजनीतिक गलियारों में उन्हें घोरावल सीट का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। खास बात यह है कि उनकी पकड़ केवल एक विधानसभा तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे सोनभद्र जिले की सभी विधानसभा सीटों पर प्रभावी मानी जाती है।
चेखुर पाण्डेय की छवि एक ऐसे जननेता की बन चुकी है, जो हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। चाहे जरूरतमंद परिवारों की मदद हो, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तलाशना हो, खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभाओं को मंच देना हो, या गरीब बहन-बेटियों की शादी में सहयोग, हर मोर्चे पर उनकी सक्रियता ने उन्हें जनता के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है।
वर्तमान में जिला पंचायत घाघरी से निर्वाचित सदस्य के रूप में वे जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को गति देने में जुटे हैं। यही कारण है कि घोरावल विधानसभा की जनता अब उन्हें अपने विधायक के रूप में देखने की इच्छा खुलकर जाहिर कर रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि समाजवादी पार्टी आने वाले चुनाव में जय प्रकाश पाण्डेय को उम्मीदवार बनाती है, तो यह सीट पार्टी के लिए एक मजबूत दांव साबित हो सकती है। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में एक ही चर्चा है, क्या ‘चेखुर पाण्डेय’ बनेंगे घोरावल के अगले विधायक?






