जब मातृ शक्ति होगी आत्मनिर्भर तभी भारत बनेगा विकसित राष्ट्र:रूबी मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार
कोन (सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोन ब्लाक परिसर में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रूबी मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है।


उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का कार्य किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो परिवार और समाज दोनों मजबूत होंगे, जो देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


ब्लाक प्रमुख ने कहा कि देश के कई राज्यों में महिलाएं समूह के माध्यम से करोड़ों का व्यवसाय कर रही हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।


इस दौरान खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र दुबे ने कहा कि ब्लाक स्तर पर लोगों को रोजगार, आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मनरेगा के तहत मजदूरों को समय पर मजदूरी मिल रही है। सरकार द्वारा सड़क, उद्योग समेत अन्य आधारभूत संरचनाओं का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और दूरियां भी कम हो रही हैं।


कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुनील पाल, जितेंद्र कुमार, विकास पाण्डेय, मनोज मिश्रा सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?