जोगीडीह प्राइमरी स्कूल पर मतदान केंद्र बनाने की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O ग्राम पंचायत बेलहत्थी के मतदाताओं की समस्या,आर ओ बी के निर्माण की मांग

सोनभद्र। ग्राम पंचायत बेलहत्थी ब्लॉक म्योरपुर के 8 टोला के मतदाताओं को 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर कोड़रा तथा निहाई पाथर स्कूल पर मतदान केंद्र बनाया गया है, जिससे वृद्ध एवं छोटे बच्चों वाली माताएं के साथ-साथ अन्य लोग भी अपने मतदान करने से वंचित हो जाते हैं। वहां की जनता के निर्णय के अनुसार इन आठ टोला को जोगीडीह प्राइमरी स्कूल पर मतदान केंद्र बनाया जाए। साथ ही, ज्ञापन में भी यह जोर देकर कहा गया है कि वहां के आदिवासी जनता को जोगीडीह रेलवे स्टेशन के रेलवे लाइन पार करने हेतु आर ओ बी का निर्माण करने हेतु पूर्व मध्य रेल धनबाद ने लिखकर अपना सुझाव दिया है कि रेलवे लाइन के दोनों तरफ जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता तब तक आर ओ बी बनाया जाना संभव नहीं है। इस रेलवे लाइन पर आर ओ बी न बन पाने के कारण लगभग 400 स्कूली बच्चे एवं सैकड़ो की संख्या में रेलवे लाइन के दोनों तरफ के गांव के लोग रेलवे लाइन क्रॉस करके अथवा स्टेशन पर खड़ी बोगी के नीचे से जाने के लिए मजबूर है। इसके लिए जिलाधिकारी महोदय से पत्र देकर कई बार अनुरोध किया गया है, लेकिन जिला प्रशासन इस पर आज तक गंभीर नहीं हुआ है। इंटक जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि यदि एक माह के अंदर इस पर सकारात्मक पहल जिला प्रशासन की ओर से नहीं किया गया तो एक माह बाद आंदोलन की रूपरेखा तय कर आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर ब्रिजेश तिवारी,शमीम अख्तर खान, शिव प्रसाद खरवार, कामरेड लालचंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पनारी लक्ष्मण यादव, पूर्व प्रधान बेलहत्थी लक्ष्मण खरवार, सूबेदार गौड़, कंपनी खरवार, राजेश देव पांडे, लक्ष्मण भारती, शिवकुमारी देवी, बसंती देवी, कांति देवी, फूलमती देवी, प्रियंका देवी, विमला देवी, शांति देवी, हरिशंकर गौड़, राजाराम भारती, कुंती देवी, सुनील पासवान, चंन्दर खरवार, राधिका प्रसाद आदि प्रमुख रूप से रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?