थाना परिसर में अनोखी पहल,  रक्तदान कर शहीदों को दी सच्ची श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O अखिलेश मिश्रा ने किया शुभारंभ,रक्तदान करने वालों को किया गया सम्मानित

चोपन/ सोनभद्र :। शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर थाना चोपन परिसर में एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। उत्सव ट्रस्ट एवं थाना चोपन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कुल 17 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 9 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस दौरान शहीदों को पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई और ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।

पहली बार थाना परिसर में रक्तदान शिविर

विशेष बात यह रही कि जिले में पहली बार किसी थाना परिसर में इस प्रकार का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। थाना चोपन के पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान करने वालों में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र, सिपाही राहुल यादव, एचएम बिंदुपाल सहित अन्य लोग शामिल रहे। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र एवं रिफ्रेशमेंट देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?