वीरेन्द्र कुमार
विंढमगंज (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। पवित्र रमजान माह के समापन के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया।सुबह 9:00 बजे जामा मस्जिद में मौलाना रुस्तम अली तथा सदर सुहेल अहमद खान उर्फ नन्हे खान की प्रमुख भूमिका रही।
इस मौके पर केवल, मुडीसेमर, सलैयाडीह, घिवाही, बैरखड़ सहित आसपास के कई गांवों से आए लोगों ने नमाज में शामिल होकर अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।
ईद के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने अपने घरों में विशेष पकवान बनाए और मेहमानों का स्वागत किया। बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया, जो नए कपड़े पहनकर ईद की खुशियां मनाते नजर आए। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ






