तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार, पिकअप से तीन बैल बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार
कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन बैल व एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस ने गोवंश तस्करो के खिलाफ गौ हत्या अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोन पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने चांची कला पुलिया के पास ग्राम मझगवां क्षेत्र में घेराबंदी कर पिकअप वाहन संख्या UP64 BT 0260 को रोका तो जांच में पाया गया कि तस्कर चोपन व जुगैल क्षेत्र से गोवंश खरीदकर झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन गोवंश (बैल) बरामद करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में ओम प्रकाश (30), सुदर्शन राम (34) और उमेश राम (41) निवासी थाना चोपन क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक पिकअप वाहन व दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

इस संबंध में थाना कोन में गौ हत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को न्यायालय भेज दिया गया है।

इन गोवंश तस्करो को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित उपनिरीक्षक शिवप्रकाश यादव, वीरेन्द्र वर्मा, लालजी यादव व अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?