तनाव से बचने लिए नियमित करे योग: योग शिक्षक संकटमोचन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। इस वर्तमान समय में इतना ज्यादा तनाव सहो गया है, इस कारण से व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है। इसका सबसे महत्वपूर्ण उपाय है योग प्राणायाम करना चाहिए क्योंकि योग नकारात्मक से सकारात्मक की ओर अग्रसित करता है। उक्त जानकारी योग शिक्षक योगी संकटमोचन ने दिया।

योगी संकटमोचन ने बताया कि इस समय तो लोग बढ़ती हुई मंहगाई को देखते हुए भी बहुत ज्यादा स्ट्रेस में है किसी व्यक्ति को भी मानसिक संतुलन ठीक करने के लिए योग ही मात्र एक सहारा बना हुआ है इससे आप स्ट्रेस मुक्त रहेंगे।इसलिए आप अपने दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करें।

योग गुरु योगी संकटमोचन पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री एवम् सोशल मीडिया प्रभारी ने युवाओं को स्ट्रेस से मुक्त होने का सरल उपाय बताया है। मुख्य रूप से युवा वर्ग परेशान है क्योंकि युवा बेरोजगार भी है इसलिए मानसिक संतुलन भी बिगड़ रहा है। इसी को ठीक करने के लिए योग को करने के लिए सलाह दिया है। योगी संकटमोचन ने और बताया कि वर्तमान समय संकट का है, इस संकट भरे पल में आप सकारात्मक सोचें और एक दूसरे का सहयोग करें प्रतिदिन योग प्राणायाम करें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?