गौरैया संरक्षण का संकल्प: “हम तुम्हें जाने नहीं देंगे:आशीष पाठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। विश्व गौरैया दिवस पर उत्सव ट्रस्ट सोनभद्र के सौजन्य से आशीष पाठक एडवोकेट के आवास रा, गंज में शुक्रवार शाम कविताओं की महफ़िल सजी जिसमें गौरैया संरक्षण पर्यावरण को संदर्भित बेहतरीन रचनाओं से कवियों ने आयोजन में चार चांद लगाये और लोगों को सोचने पर मजबूर किया।
गौरैया विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला पक्षी था लेकिन दुर्भाग्यवश अब ये विलुप्त होने के कगार पर हैं। जीव जगत का अस्तित्व प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे पर निर्भर है। हमारी गलतियों से आज यह पक्षी विलुप्त हो रहे हैं, यदि ऐसा ही रहा तो शीघ्र ही मानव अस्तित्व भी खतरे में होगा।
उत्सव ट्रस्ट परिवार से जुड़ कर आप भी गौरैया संरक्षण अभियान के सहभागी बन विलुप्त होती गौरैया को बचाने में मदद करना होगा इसका संकल्प लिया गया। उत्सव ट्रस्ट – गौरैया संरक्षण अभियान प्रमुख आशीष पाठक एडवोकेट ने सभी कवियों का सारस्वत अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया और गौरैया संरक्षण को अनिवार्य बताया ताकि मानवता मानव जीवन बचा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?