हर घर नल योजना का जल शक्ति मंत्री ने किया समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समीक्षा बैठक में दिखाया सख्त रूप, योजनाओं की प्रगति पर मांगी रिपोर्ट

मीरजापुर(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना की समीक्षा सूबे के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अष्टभुजा गेस्ट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही पेयजल, सिंचाई एवं जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।

जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में जल जीवन मिशन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों से जमीनी हकीकत की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिलना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और उन्हें कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?