आंगनबाड़ी केन्द्र खेमपुर की जांच में मिली गड़बड़ी,दूसरे केन्द्र से होगा अटैच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार

जांच के दौरान मौके पर पोषाहार के स्टॉक मे भी हेरफर पायी गयी

ग्राम प्रधान सरफराज अली ने किया था शिकायत

जांच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के व्यवहार से नाराज दिखे ग्रामीण


कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। विकास खण्ड कोन में खेमपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण में अनियमितता की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान वितरण रजिस्टर, स्टॉक व लाभार्थियों के बयान का मिलान किया गया, जिसमें कई स्तर पर गड़बड़ियां सामने आईं।


ग्रामीणों व ग्राम प्रधान सरफराज अली की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी जितेन्द्र नाथ दुबे ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सुनील पाल, सहायक विकास अधिकारी अभिषेक सिंह व अजय कुमार शामिल रहे। टीम ने केंद्र पर पहुंचकर पोषाहार के स्टॉक और वितरण अभिलेखों की गहन जांच की। जांच के दौरान कई लाभार्थियों ने पोषाहार वितरण में मनमानी व अनियमितता की बात कही। इसके साथ ही कार्यकर्त्री के व्यवहार को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।

मौके पर पहुंचे सीडीपीओ मनोज सिंह ने भी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए हैं, जिसके चलते खेमपुर के आंगनबाड़ी केंद्र को अस्थायी रूप से पास के किसी अन्य केंद्र से अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिकायतकर्ता व ग्रामीणों का बयान लेती जांच टीम


बोले ग्रामणी :- वही जांच के दौरान ग्रामीणों में आक्रोश की स्थिति बनी रही। ग्रामीण अजीत कुमार, धर्मेंद्र, विनय भारती, रामभजन, प्रवीण कुमार, अमरेश, प्रवीण शर्मा व सोनू समेत ग्राम प्रधान सरफराज अली का कहना है कि पोषाहार वितरण में गड़बड़ी और लाभार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि दोषी कार्यकर्त्री को गांव में कार्य नहीं करने दिया जाएगा।

स्टाक का जांच करती टीम


इस जांच के दौरान मौके पर ही वितरण व्यवस्था और व्यवहार संबंधी शिकायतों की पुष्टि होने से अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?