कॉपी मूल्यांकन  प्रशिक्षण राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में सम्पन्न‌

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 O 18 मार्च से शुरू हो रहा यूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्यांकन

सोनभद्र।
पी एम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राबर्ट्सगंज में शासन के आदेश के क्रम में परिषदीय परीक्षा- 2026 के मूल्यांकन में नियुक्त उप प्रधान परीक्षको का प्रशिक्षण मगलवार को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 के मध्य सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उप नियंत्रक डॉ रंजना शुक्ला, परीक्षा सहायक बंदना सिंह एवं चंदा यादव प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रही। उप-प्रधान परीक्षकों को उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं अपेक्षा की गई की शासन की मंशा के अनुसार सतर्कतापूर्वक मूल्यांकन कार्य परीक्षकों के साथ मिलकर सम्पन्न कराया जाए। प्रशिक्षण के दूसरे चरण में अपराह्न 1:00 बजे से 3:00 बजे के मध्य मूल्यांकन में परीक्षक और अंकेक्षक के रूप में नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग सभी परीक्षक और अंकेक्षक उपस्थित रहे।

परीक्षकों को सम्बोधित करते हुए उप नियंत्रक डॉ रंजना शुक्ला ने बताया कि इस बार मूल्यांकन कक्ष एवं मूल्यांकन केन्द्र पर मोबाइल पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। शासन के दिए गए निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। बंदना सिंह ने परीक्षकों को संबोधित करते हुए सुझाव दिया कि अपने सम्मान और गरिमा को कायम रखने हेतु पूरी संवेदनशीलता एवं गम्भीरता से मूल्यांकन कार्य करें जिससे कि बोर्ड द्वारा किसी प्रकार के प्रतिकूल स्थिति का सामना न करना पड़े। चंदा यादव ने कहा कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन कार्य हम सभी को करना होगा। इस मौके पर निशा सिंह, भावना रानी, सीमा, अर्चना, नेहा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?