सोनभद्र : समाधान दिवस सम्भव का आयोजन: 23 शिकायतों का निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। उ0प्र0 शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।
तत्क्रम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 1, नगर पंचायत ओबर में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 1, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बजार में 2, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता
मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र, द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। वही अध्यक्ष ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी को देखते हुए वार्ड के जनता द्वारा शिकायत मिलने पर तत्काल व्यवस्था कराई जाए इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।इस अवसर पर
जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, अशोक कुमार, राकेश कुमार,अजित सिंह, सुजीत कुमार, राजीव, अमित दुबे आदि उपस्थित रहें।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?