मान्यवर काशीराम हमेशा शोषितों की लड़ाई लड़ने का काम किया है :सांसद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सपाइयो ने मनाया बहुजन नायक मान्यवर काशीराम का जयंती

सोनभद्र। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बहुजन नायक मान्यवर काशीराम के 92 जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालय सोनभद्र पर बहुजन समाज दिवस अर्थात पी0डी0ए0 दिवस के रूप में एक विशाल जनसमूह का आयोजन किया गया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए विशाल जनसमूह का आयोजन किया गया ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि समाज के शोषित पीडीए और वंचित वर्ग के मुख्य स्वर व बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर काशीराम हमेशा शोषितों की लड़ाई लड़ने का काम किया और उन्हें उनका अधिकार दिलाने का काम किया।
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को शासन-कर्ता जमात बनाने के लिए समर्पित किया, उन्होंने मंडल रिपोर्ट के समर्थन में राष्ट्र-व्यापी जन आंदोलन खड़ा किया । उन्होंने दिसंबर 1992 में समाजवादी नेता श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता किया बहुजन समाज बनाओ अभियान को तेज किया । दिसंबर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनवाई । उन्होंने अपना जन्मदिन दलितों पिछड़ों आदिवासियों धार्मिक अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता और भाईचारा के लिए समर्पित किया था ।उसी को बहुजन समाज दिवस अर्थात पी0डी0ए0 दिवस कहा गया है । 6000 जातियों में तोड़े हुए लोगों को जोड़कर भाईचारा बनाने का महान काम आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कर रही है । इसलिए हम सभी पीडीए समाज के लोगों से अनुरोध है कि आप लोग पीडीए समाज को मजबूत करने का काम करें ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोड व सांसद छोटे लाल खरवार एवं प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार गौड़ ने कहा कि मान्यवर काशीराम हमेशा दलित एवं शोषितों की लड़ाई लड़ने का काम किया आज उन्हीं का देन है कि हम लोग यहां तक पहुंचे हैं ।
जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा रमेश चंद दुबे परमेश्वर दयाल ने कहा कि मान्यवर काशीराम जी हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया और उन्हें उनका अधिकार दिलाने का काम किया ।
जनसमूह को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जेपी भारती रमेश कुमार वर्मा विगन प्रसाद भारती रमेश कुमार बागी बबलू धागर सुधा त्रिपुरारी गौड़ लल्लू भारती अमर सिंह खरवार अनिल प्रधान चौधरी यशवंत सिंह पटेल विजय यादव अनिल कुमार यादव जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे बाबूलाल यादव अवध नारायण यादव परमेश्वर यादव वेदमानी शुक्ला राम प्यारे सिंह पटेल लाल बहादुर पाल कौशल
अशोक पटेल रमेश सिंह यादव डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल सूरज मिश्रा मनोज सिंह नारायण यादव विकास फारूक अली जिलानी कृपा शंकर चौहान मुकेश सिंह चंद्रभूषण शिवनारायण के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?