श्री पंचवटी पौध रोपण का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। प्रोजेक्ट भारत के आदर्श ग्राम चिल्का डांड संकल्प को कार्यान्वित करने की कड़ी में आज आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में श्री पंचवटी पौध रोपण का आयोजन किया गया।

पर्यावरण और आध्यात्मिक ज्ञान को पुनर्जीवित करने का उद्देश्य

इस सेवा कार्य का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को बचाना है, बल्कि हमारे प्राचीन औषधीय और आध्यात्मिक ज्ञान को पुनर्जीवित करना है। इस अभियान के माध्यम से पंचवटी (पीपल, बरगद, गूलर, आम, नीम) लगाने का संकल्प और आदर्श ग्राम चिल्काडांड को बनना है।

पांच विशेष वृक्षों का रोपण

अभियान के अंतर्गत पांच विशेष वृक्ष—पीपल (विष्णु-पूर्व), बरगद (ब्रह्मा-पश्चिम), गूलर (ज्ञान-मध्य), आम (पितृ-दक्षिण), और नीम (शक्ति-उत्तर) का रोपण किया जा रहा है। ये वृक्ष न केवल औषधीय गुणों से भरपूर हैं, बल्कि ऑक्सीजन के सबसे बड़े स्रोत भी हैं, जो वातावरण को शुद्ध और रोगमुक्त बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?