ऑल इंडिया रैंक 329 पाने वाली श्रुति ओला का ओबरा में भव्य स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अभिषेक अग्रहरी

O- UPSC में चमकी सोनभद्र की बेटी, मंदिर में लिया आशीर्वाद

ओबरा (सोनभद्र)। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 329 हासिल कर जनपद सोनभद्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली ओबरा नगर की बेटी श्रुति ओला का नगर आगमन पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

नगर स्थित मां शारदा शक्ति मंदिर परिसर में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि एकत्रित हुए। मंदिर पहुंचने पर लोगों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। इसके बाद श्रुति ओला ने मंदिर में पहुंचकर मां शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और अपनी सफलता को माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम बताया।

मंदिर दर्शन के बाद उनके आवास पर एक संक्षिप्त जनसभा और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि आदिवासी एवं जनजातीय बहुल जनपद सोनभद्र के औद्योगिक नगर ओबरा से निकलकर श्रुति ओला ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC सिविल सेवा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शक्तिनगर के विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से उच्च शिक्षा प्राप्त की और इलाहाबाद से विधि (लॉ) की पढ़ाई की। बताया जाता है कि सिविल सेवा में जाने की प्रेरणा उन्हें अपने मामा से मिली, जो कस्टम विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, जल पुरुष रमेश यादव, शिवनाथ जायसवाल, अरविंद सोनी, अमरेश यादव, श्रवण पासवान, राजेश मिश्रा, आनंद पटेल, विकास पाठक, अनूप सेठ, सतीश पांडे, पवन यादव, योग गुरु अजय पाठक, उषा सिंह तथा अखिलेश यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रुति ओला की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं और छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा पैदा करेगी।


Leave a Comment

1394
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?