विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर सर्किट हाउस में हुई मार्गदर्शक बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सोनभद्र में बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर

सोनभद्र। जनपद में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, गुणवत्तापूर्ण व सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ता सेवा में सुधार के उद्देश्य से गुरुवार को सर्किट हाउस सभागार लोढ़ी में मार्गदर्शक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सदर विधायक भूपेश चौबे ने की। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ विद्युत विभाग के अधिकारी व क्षेत्रीय कार्मिक उपस्थित रहे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने शहरी सीमा से जुड़े नए वार्डों में जर्जर तारों को बदलने, लोहे के खंभों के स्थान पर नए खंभे लगाने तथा शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। वहीं घोरावल विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि और जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने तथा विद्युत बिल व नए कनेक्शन जारी करने में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। बैठक के अंत में सदर विधायक भूपेश चौबे ने विद्युत व्यवस्था में हुए सुधार और बेहतर आपूर्ति की सराहना करते हुए विभाग द्वारा चल रहे विकास कार्यों को समय से पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता के बीच शासन और विभाग की छवि और मजबूत होगी। इस दौरान मुख्य अभियंता एल.बी. सिंह, अधीक्षण अभियंता एम.के. दीपांकर, अधिशासी अभियंता राबर्ट्सगंज ओ.पी. गुप्ता तथा अधिशासी अभियंता पिपरी दिलीप कुमार ने जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों पर अमल करते हुए आगामी गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति और बेहतर उपभोक्ता सेवा देने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

1398
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?