घर की बडेर से लटकता मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोरुखाड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके को सन्नाटे में डुबो दिया। 21 वर्षीय युवक कमलेश कुमार भारती पुत्र राजा राम ने मंगलवार रात अपने घर की बडेर में मोफलर और कपड़े के टुकड़ों को जोड़ फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। कमलेश छह बहनों के बीच परिवार का एकलौता पुत्र और अविवाहित था उसकी मौत से पूरा परिवार विघटित हो गया है।परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात को कमलेश ने घरवालों के साथ भोजन किया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया।

बुधवार सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर खिड़की से झांकने पर देखा कि वह फंदे पर लटका हुआ है। जल्दबाजी में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन स्तब्ध रह गए और पूरे घर में कोहराम मच गया।कमलेश एक सामान्य युवक था, जो परिवार का सहारा था। एकलौते पुत्र की असामयिक मौत से मां-बाप व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्टता आएगी। शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया ।

Leave a Comment

1389
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?