O कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (अम्बावता गुट) का धरना-प्रदर्शन
सोनभद्र। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (अम्बावता गुट) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के प्रदेश, मंडल, जिला, तहसील, ब्लॉक व ग्राम स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष संत श्यामसुंदर दास ने की। पूर्वांचल के प्रदेश प्रभारी जोखन सिंह पटेल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। जिलाध्यक्ष प्रयागराज, अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने, किसान-मजदूरों का कर्ज माफ करने तथा वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रति माह करने की मांग की गई है। कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष प्रभा, रेनु देवी, सविता कुमारी, सुनीता, सुशीला, पुष्पा, सरिता, सुनीता, उषा समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।






