लखनऊ मे सोनभद्र की कविता यादव को मिला सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी को मिला गोल्डन वीमेन अवार्ड

लखनऊ, सोनभद्र । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित शिरोज हैंगआउट, आंबेडकर पार्क में आयोजित महिला सम्मान समारोह में सोनभद्र की कविता यादव को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भोजपुरी यूनियन फिल्म की ओर से किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आई महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में समाजसेवा, कला और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 से अधिक महिलाओं को गोल्डन वीमेन अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश अग्रवाल और भोजपुरी अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए समाज में उनके योगदान की सराहना की। इसी क्रम में सोनभद्र जनपद की कविता यादव, जो भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी भी हैं,इनको  महिला संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कविता यादव को मिले इस सम्मान से जिले के लोगों और भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कविता यादव ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी समाज सेवा में अपना योगदान देती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?