उभ्भा ग्राम में सरकार की योजनाएं बदहाल, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी:रामराज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया की ग्राम उभ्भा घोरावल में सरकार की सारी योजनाएं बदहाल स्थिति में भ्रष्टाचार कि भेंट चढ़ गई है। घोरावल तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा उम्भा में वर्ष 2019 में आदिवासियों के साथ हुए अत्याचार और जघन्य हत्याकांड नरसंहार के बाद उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा गांव के विकास के लिए विभिन्न तरीके की योजनाओं को ग्राम में स्थापित किया गया था, जो आज बदहाल स्थिति में है या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है या संरक्षण की स्थिति न होने के कारण खत्म होने के कगार पर है।
व आगे आपको अवगत कराना है कि गांव में सोलर प्लांट लगाया गया था जिससे कि ग्राम वासियों को रोशनी की व्यवस्था हो सके, आज स्थिति मौके पर यह है कि लगभग 20 सोलर पैनल चोरी हो चुके हैं, सोलर प्लांट बंद हो चुका है, उससे कोई भी विद्युत उत्पादन नहीं हो रहा है। आए दिन बैटरियों के भी चोरी होने का समाचार मिलता रहता है, जबकि प्लांट के बगल में लगभग 60 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी स्थापित है और यह पुलिस कर्मियों की अदूरदर्शिता को भी दर्शाता है कि बगल में ही सरकार की चलाई गई योजनाओं को नष्ट करने के लिए या खत्म करने के लिए चोरी को भी उभ्भा पुलिस चौकी नहीं रोक पा रही है।


वही , चुकी जंगल और ग्रामीण सुदूर अंचल का इलाका है, मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार आदिवासियों के जीवन स्तर और उनके बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए गांव में ही एक आर.ओ प्लांट लगाया गया था, जो आज बदहाली की दंश झेल रहा है। गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय उभ्भा में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों को बोरिंग का पानी पीना पड़ रहा है, साफ सफाई की व्यवस्था बिल्कुल ही नहीं है।
बताया कि उपरोक्त समस्याओं को संज्ञान में लें एवं जांच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। मौजूद रहे पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी,आर टी आई जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, जिला महासचिव दयाशंकर पांडे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?