सीओ दुद्धी ने महिला पुलिसकर्मियो व समाजसेवी महिलाओ को किया सम्मानित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा महिला पुलिस कर्मियों व क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

विश्व महिला दिवस के अवसर प महिला थाना दुद्धी परिसर में महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय द्वारा महिला पुलिस कर्मियों एवं क्षेत्र की महिलाओं को मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि समाज के विकास और प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं निडर होकर पुलिस से संपर्क करें, पुलिस उनकी सहायता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

उल्लेखनीय है कि विश्व महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके अधिकारों तथा समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, अनिल हलवाई ,प्रभारी प्रधानाचार्या रितिका श्रीवास्तव, महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज, पंचायत सहायक मानसी अग्रहरि, वैष्णवी अग्रहरि, महिला कांस्टेबल, शालू सिंह, नीतू सरोज, हेड कांस्टेबल संगीता सरोज, संयोगिता गोंड, डिंपल यादव, लक्ष्मी वर्मा, बबीता, संध्या, आकांक्षा सक्सेना, नम्रता, आदि महिलाएं व वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह उप निरीक्षक श्याम जी यादव, मिट्ठू राजभर, सुभाष चंद पांडे, कांस्टेबल सर्वेश सिंह, रामबाबू , मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?