गांव में जमकर खेली गई होली, उड़ाए गए अबीर-गुलाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)।
दछिणांचल के म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के कस्बा और ग्रामीण अंचलों में बुधवार को शांति व सौहार्द पूर्ण होली मनाई गई। सुबह से किशोरों और युवाओं ने रंग खेलना शुरू किया। दोपहर तक लोग रंगों से सराबोर होकर होली की धुन पर नाचते रहे। युवाओं की टोली घूम घूम कर होली गीत गाया और रंग बरसाया। युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली भी खूब खेली और एक दूसरे के कपड़े फाड़ कर खुशियां मनाई। पुलिस की सक्रियता से पिछले साल की अपेक्षा होली पर झगड़ा लड़ाई कम हुआ। काश कर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता रही।वहीं शाम को लोगो ने एक दूसरे के घरो मे जाकर गले भेंट कर माथे मे अबीर लगाया।म्योरपुर कस्बा सहित आश्रम मोड़ के रनटोला पर विशाल अगृहरि,बाबू लाल शर्मा,सौरभ,सुनील,प्रवीण यादव,किशन,विक्की,प्रशांत दुबे (बाबा),संजय,विनीत,अमन,प्रेमदयाल(रामु),सूरज,राजा,दीपक आदि लोगो ने शांति पूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाया।
एसआई राजेश कुमार ने बताया कि होली शांति पूर्ण मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?