सदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत काचन में गुरुवार की आधी रात के बाद एक युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काचन गांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप पुत्र सत्यदेव गुरुवार को किसी कार्यक्रम में गया हुआ था। देर रात घर लौटने के बाद वह घर से करीब 50 मीटर दूर आम के पेड़ के पास पहुंचा और रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान राजपति ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राम दरस राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक अविवाहित था और कुछ दिन पहले उसके भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार भाई की मौत के बाद से वह गहरे सदमे में था और कई बार आत्महत्या की बात भी करता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?