एक किलो 250 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय थाना पुलिस ने एक युवक को 01 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धारा में जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह की टीम ने बीती रात रेलवे अंडरपास सलैयाडीह के पास से कमलेश अगरिया पुत्र शिवनाथ अगरिया 26 वर्ष, निवासी ग्राम करईल थाना कोन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक की तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया।

इस संबंध में धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर युवक को न्यायालय भेज दिया गया। वही पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।

इस आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार व कांस्टेबल भूपेन्द्र पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?