शांतिपूर्ण तरीके से मनाये रामनवमी व ईद का त्यौहार: प्रभारी निरीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)।  आगामी रामनवमी व ईद पर्व के मध्य नजर थाने पर आज दोनों संप्रदाय के लोगों की एक बैठक इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।  बैठक में शासन के द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार ही शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाये। 

वही इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की भांति शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाए जाएंगे किसी भी तरह का कोई नया प्रचलन नहीं लाया जाएगा पर्व में अशांति फैलाने वाले लोगों पर पुलिस कड़ी निगरानी बनाए रखेगी साथ ही साथ ईद के दिन मस्जिद में नमाज के दौरान तथा रामनवमी पर्व के मध्य में नजर निकलने वाली जुलूस के दौरान कमेटी के लोग खुद निगरानी करेंगे साथ ही साथ स्थानीय प्रशासन भी अपने पूरे टीम के साथ मुस्तैद रहेगी।

इस मौके पर ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान, मनोज कुमार, उदय पाल , शिवकुमार, इश्तियाक अहमद, मुमताज अहमद, नसीम अहमद, प्रेम कुमार सहित दर्जन लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?