होली मिलन समारोह का आयोजन, सदर विधायक ने किया शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सदर ब्लाक अंतर्गत होली मिलन समारोह मंडल- चुर्क व राबर्ट्सगंज नगर शुक्रवार को सायम से पर्यटन स्थल दंतेश्वरी देवी धाम सिल्थरी (चुर्क) पॉवन महापर्व होली की शुभकॉमनाओं सहित क्षेत्र के रहवासियों के साथ अबीर गुलाल मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन करते हुए क्षेत्र के जनता के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि होली का पर्व हमें अपने जीवन में रंगों को भरने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में प्रेम, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देना चाहिए।इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने होली के पर्व पर क्षेत्र के लोगों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन दिलीप चौबे  द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद,प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, अनूप तिवारी, गौरव शुक्ला,नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, राजेश गुप्ता, नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, सभासद अनवर अली, अमित दुबे, जीतेंद श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?