पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर खोयी चार वर्षीय बालिका को किया बरामद, परिजनो को सौपा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में ओबरा थाना पुलिस द्वारा 04 वर्षीय गुमशुदा बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौप दिया, वही रोते बिलखते परिवार में खुशियां दौड़ गयी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चार वर्षीय बालिका के गुम हो जाने की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल  क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में ओबरा थाना पुलिस की दो टीमें गठित कर बालिका की तलाश प्रारम्भ की गई। इस खोजबीन के दौरान पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई, जिसमें उक्त बालिका अकेले पैदल चोपन की दिशा में जाती हुई दिखाई दी। इसके उपरांत टीम द्वारा मार्ग में संचालित ऑटो, टोटो चालकों एवं राहगीरों से बालिका का फोटो दिखाकर जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों के 24 घंटे के भीतर उक्त बालिका अंशिका पुत्री राजेश विश्वकर्मा, उम्र लगभग 04 वर्ष, निवासी कनछ कोड़े थाना चोपन (हाल पता बिल्ली पहाड़ी थाना ओबरा) को सकुशल ग्राम बाड़ी, डाला थाना क्षेत्र चोपन से बरामद कर उसके माता-पिता को सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों एवं ग्रामवासियों द्वारा पुलिस के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम  –

प्रथम टीम-निरीक्षक सदानन्द राय – प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह – चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा
, आरक्षी यशवन्त सरोज , आरक्षी प्रवीण राय । द्वितीय टीम-
निरीक्षक शमशेर यादव, उप निरीक्षक रामसिंह यादव, आरक्षी पंकज पाल व महिला आरक्षी रिंकू गुप्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?