होली पर्व के पर एसपी ने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में की गश्त, सुरक्षा व्यवस्था को दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। गश्त के दौरान मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई तथा यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सीटी सीओ रणधीर मिश्रा सहित द्वारा गश्त के दौरान स्थानीय व्यापारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर होली का पर्व परंपरागत उत्साह एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग, शराब पीकर वाहन संचालन, या कानून-व्यवस्था भंग करने के प्रयास पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा निकटतम थाना/चौकी को दें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे त्यौहार पूर्णतः शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?