होली मिलन कार्यक्रम में महिलाओं ने उड़ाए रंग और गुलाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। मारकुंडी कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने जमकर रंग और गुलाल उड़ाए। कार्यक्रम में आयोजक भाजपा नेत्री मीनू चौबे की तरफ से सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर उड़ान संगम प्रेरणा की अध्यक्ष पूनम शर्मा, संजू जी, समिता मीना, देवंती, सुनीता देवी, अंजनी, कौशल्या, अनीता, शकुंतला, ममता, किरण, कमला आदि महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मीनू चौबे ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी को होली के पावन पर्व पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?