सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की 8 मार्च को प्रदर्शन की, अपील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सवर्ण आर्मी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज प्रसाद चौबे ने सवर्ण समाज के लोगों से अपील की है कि वे 8 मार्च को जंतर मंतर, नई दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हों। उनका कहना है कि यह प्रदर्शन यूजीसी के विरोध में और सामान्य वर्ग के बच्चों के भविष्य की रक्षा के लिए है।सुरज प्रसाद चौबे ने कहा कि सवर्ण समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि जाति पाती भेदभाव छोड़कर सभी को सवर्ण समाज के बच्चों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए। उनका कहना है कि समस्या केवल यूजीसी नहीं है, बल्कि सवर्ण समाज को अनेक समस्याओं से छुटकारा चाहिए, जैसे कि जातिगत आरक्षण और एससीएसटी एक्ट। उन्होंने कहा कि लखनऊ में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में अलंकार अग्निहोत्री जी को बोलने से रोका गया, जिसका सवर्ण समाज ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज अब राजनीतिक दलों के गुलाम नहीं है, बल्कि उनके नेता अनिल मिश्रा एडवोकेट हैं।सुरज प्रसाद चौबे ने कहा कि 8 मार्च को जंतर मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में 40 सवर्ण संगठनों के साथ शामिल होंगे और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे इस प्रदर्शन में शामिल हों और सवर्ण समाज के बच्चों के समर्थन में खड़े हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?