दुद्धि जंगल में मिली अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में जंगल के बीच अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। धनौरा बघबियानी जंगल मार्ग किनारे झाड़ियों में करीब 40 वर्षीय महिला का शव मिला। सुबह चरवाहों ने शव देखा और ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। महिला ने गुलाबी रंग की साड़ी, नीला ब्लाउज और हल्का गुलाबी शॉल पहन रखा था। शव के पास पेट्रोल पंप की एक पर्ची भी बरामद हुई है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का प्रतीत होता है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। दुद्धी कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा यह मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?