O नगर के विवेकानंद प्रेक्षा गृह में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
सोनभद्र। उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ और चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के बेनर तले शनिवार को विवेकानंद प्रेक्षा गृह सोनभद्र में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में सोनभद्र, मिर्जापुर व भदोही जिलों से सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.पी. सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री अशोक कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिष्ट्रीयल एसोसिएशन के राज्य अध्यक्ष पद्मनाथ त्रिवेदी, उपाध्यक्ष दिपेश सिंह,उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद, जिला मंत्री कैलाश चंद्र, उत्तर प्रदेश बिजली एम्पलाइज यूनियन सीटू के राज्य महासचिव विश्वंभर सिंह,न्यूनतम वेतन एवं दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद व जिला संरक्षक रामरतन चौहान, लोक निर्माण विभाग मिनिष्ट्रीयल और सोरभ (बनारस) आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया।
इस अवसर पर राजनाथ प्रसाद ( वरिष्ठ सहायक,लो.नि.वि.निर्माण खंड -2 ) को जिला अध्यक्ष, डाक्टर राजन चतुर्वेदी (अध्यापक) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अयोध्या प्रसाद ( लोक निर्माण विभाग) को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।
सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय पूंजी द्वारा संचालित नव उदारवादी आर्थिक नीतियों को आक्रमकता से लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी, मजदूर व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक आंदोलन की आवश्यकता है।







