जागृति अवस्थी ने बच्चों संग खेली होली, घघरी विद्यालय में उड़े अबीर-गुलाल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- आंगनबाड़ी के दो नौनिहालों का अन्नप्राशन, वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

बभनी (सोनभद्)। बभनी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी में वार्षिक उत्सव एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी तथा विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। विद्यालय के प्राध्यापक देवेन्द्र गुप्ता ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर बाल विकास विभाग के दो आंगनबाड़ी बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया गया, जो कार्यक्रम का आकर्षण बना।

विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अतिथियों ने बच्चों को कॉपी, पेन, स्टेशनरी, रंग और वस्त्र भेंट किए। होली मिलन के अवसर पर बच्चों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

सीडीओ जागृति अवस्थी ने बच्चों को खेल-खेल में सीखने, नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने और सामान्य ज्ञान बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अखबार उपलब्ध कराए जाएं, जिससे बच्चों को देश-दुनिया की जानकारी मिल सके।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना, सीडीपीओ नागेंद्र भारती, बिरला कार्बन की सीएसआर प्रमुख निवेदिता मुखर्जी, एडीओ पंचायत सतीश सिंह सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?