अनपरा, सोनभद्र । उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) की अनपरा तापीय परियोजना में वरिष्ठ अभियंता इंजीनियर अजय कुमार ने मुख्य महाप्रबंधक (CGM) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार संभालते ही परियोजना परिसर में हर्ष का माहौल है।जूनियर इंजीनियर (जेई) संगठन के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुँचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। संगठन के सदस्यों ने इंजी. अजय कुमार को पुष्पगुच्छ (गुलदस्ता) भेंट किया और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जेई संगठन के कई प्रमुख चेहरे और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से आवेश यादव, विष्णु देव झा, आशिष वर्मा, अमित मौर्य, अजहरुद्दीन, अशोक साहू, आनंद पटेल, अनिल यादव, अमित कुमार, ज्ञानेंद्र, सचिन और अजीत शामिल थे। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक के समक्ष परियोजना के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि इंजी. अजय कुमार के कुशल नेतृत्व और तकनीकी अनुभव से अनपरा परियोजना में बिजली उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।







