फाइनल मुकाबला , अंतरराज्यीय सोन कप का खिताब बलिया के नाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी को 31 रन से हराया, अमित गुप्ता बने मैन ऑफ द मैच

सोनभद्र -। रॉबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान पर आयोजित अंतरराज्यीय सोन कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला डॉक्टर एचपी सिंह क्रिकेट अकादमी और बलिया के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बलिया ने 31 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। अमित गुप्ता ने 52 गेंदों पर 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। विशाल सिंह ने 36 गेंदों पर 58 रन (3 चौके, 5 छक्के) बनाए। एचपी सिंह अकादमी की ओर से आकाश सिंह, शिवांके सिंह, पंकज ओझा और अंशु चौबे ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचपी सिंह अकादमी की टीम 196 रन ही बना सकी। आकाश सिंह और श्रेयांश ने 34-34 रन बनाए। बलिया की ओर से हिमांशु सिंह ने चार विकेट झटके और मैच का रुख पलट दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, जयप्रकास उर्फ़ चेखुर पाण्डेय व डॉ. एचपी सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अमित गुप्ता को प्रदान किया। विजेता टीम बलिया को सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा ₹60,000 नगद एवं ट्रॉफी दी गई, जबकि उपविजेता एचपी सिंह अकादमी को ₹40,000 नगद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार समाजसेवी रमेश सिंह ने एचपी सिंह अकादमी के खिलाड़ी आकाश सिंह को दिया। मैच में अंपायर की भूमिका सुनील सिंह व विजय श्रीवास्तव ने निभाई। स्कोरिंग आयुष वर्मा व आयुष दुबे ने की, जबकि कमेंट्री अमित पांडे और चंदन ने की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य चेखुर पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, प्रशांत सिंह, सूर्य प्रकाश पांडेय, अंबुज सिंह, संतोष सिंह, राजेश यादव, रोहित सिंह, विराट पाठक, अभिषेक चौबे सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Comment

1364
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?