नौगढ़-चकिया मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बहन-जीजा को छोड़ने आए साले की सड़क दुर्घटना में मौत, साथी जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिला के नौगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमृतपुर गांव में बहन व जीजा को छोड़ने आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान चकिया के सहाबगंज थाना क्षेत्र के अमाव निवासी राकेश (22) पुत्र सोमरू चौहान के रूप में हुई है। वह अपने साथी युवराज चौहान (24) पुत्र किशोरी चौहान के साथ सीएनजी ऑटो से अमृतपुर आया था।

बताया गया कि राकेश, जो सीएनजी ऑटो चालक था, अपनी बहन रेखा और जीजा मुन्ना चौहान पुत्र कमलेश चौहान को घर छोड़ने के बाद बिना कुछ बताए वापस घर के लिए निकल गया। इसी दौरान नौगढ़-चकिया मार्ग पर सुरहुरिया मोड़ के पास उसका सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरा, जिससे दोनों युवक वाहन में फंस गए।

हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर सन्नाटा पसरा रहा। बाद में राहगीरों की नजर झाड़ियों में पलटे ऑटो पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत दोनों युवकों को बाहर निकाला। राकेश बेहोशी की हालत में था, जबकि युवराज होश में था। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टर सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद युवराज को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि राकेश को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?