डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के चुनाव में अध्यक्ष पद पर 1 सहित 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) के निर्वाचन सत्र 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 1 सहित कुल 9 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र लिया। इससे चुनाव प्रक्रिया में बहुत तेजी आ गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सत्यप्रकाश सिंह एड ने पर्चा लिया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए बिंदु यादव एड ने नामांकन पत्र लिया है। महामंत्री पद के लिए राजेंद्र कुमार यादव और उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट, 10 वर्ष से नीचे के लिए आशुतोष देव पांडेय पद के लिए नामांकन पत्र लिया है। कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए चंद्रकला गिरी एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट एवं रमन कुमार ने नामांकन पत्र लिया है। नामांकन पत्र विक्रय की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 निर्धारित है। प्रत्याशी 24 फरवरी को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। चुनाव में सहयोग में प्रदीप कुमार मौर्य एड, पवन कुमार सिंह एड, चंद्रप्रकाश सिंह एड व शांति वर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह कुशवाहा व राजकुमार सिंह पटेल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?