होली पर्व से पूर्व बड़ी कार्रवाई रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O सदर कोतवाली  पुलिस ने 105 लीटर अवैध कच्ची शराब को किया  बरामद

सोनभद्र। होली पर्व को लेकर अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही ।

रविवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत कंजड़ बस्ती (विकास नगर, वार्ड नं0-5) में पर्याप्त पुलिस बल के साथ दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का निर्माण करते हुए कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मौके से जरिकेन/बड़े गैलनों में कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त लगभग 2500 किलो लहन (शराब बनाने हेतु कच्चा पदार्थ) एवं शराब निर्माण के उपकरण मौके पर ही नियमानुसार नष्ट किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त मे…. प्रवेश कुमार (40 वर्ष) पुत्र हरिकिशोर, निवासी कंजड़ बस्ती, विकास नगर वार्ड नं0-5, थाना रॉबर्ट्सगंज, अमर सिंह (50 वर्ष) पुत्र बंशी, निवासी उपरोक्त,प्रदीप (40 वर्ष) पुत्र बसन्तलाल, निवासी उपरोक्त, अखिल (19 वर्ष) पुत्र दिलीप कुमार, निवासी उपरोक्त,कृष्ण कुमार सिंह (42 वर्ष) पुत्र सतीश कुमार सिंह, निवासी गुरुद्वारे के पास, वार्ड नं0-5 अम्बेडकर नगर, थाना रॉबर्ट्सगंज ।,बरसात (26 वर्ष) पुत्र होसियार सिंह, निवासी ग्राम लोहगरा, थाना बारा शंकरगढ़, जनपद प्रयागराज।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे राम स्वरुप वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना रावर्ट्सगंज, अरविन्द सरोज नि0अपराध, उ0नि0 रामअवध यादव, उ0नि0 उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी, उ0नि0 विनोद यादव चौकी प्रभारी चुर्क, एस आई अनिल विश्वकर्मा चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, उ0नि0 रणजीत सिंह, अशोक कुमार, सलुऊद्दीन, चन्द्रकेश पाण्डेय, गौरव यादव, प्रमोद यादव, अशोक कुमार, आलोक दुबे, अर्पित मिश्रा, दीक्षा पाण्डेय, अनीता

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?