वृहद विधिक सहायता शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओ को लाभार्थियों तक पहुंचाना है: राम सुलीन सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में प्रशासनिक विभागों द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का दिया गया लाभ


सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिये गये दिशा-निर्देश में रविवार को जनपद के विकास भवन परिसर में स्थित पंचायत रिसोर्स सेन्टर में अयोजिय वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इस शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभाग द्वारा बड़ी संख्या में चिन्हित करते हुए 192 लोागे को जनपद न्यायाधीश के द्वारा लाभान्वित किया गया।


इस दौरान अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि आमजन को राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु वृह्द शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों के द्वारा अपने विभाग में संचालित योजनाओं की आमजन को जानकारी प्रदान की गयी। 

वही  जनपद न्यायाधीश द्वारा दिव्यांग कल्याण विभाग के तहत 05 लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, 02 लाभार्थियों को कान की मशीन, 02 लाभार्थियों को स्मार्ट केन, 01 लाभार्थियों को लैप्रोसी किट, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 12 लाभार्थियों को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, कृषि विभाग द्वारा 08 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, जिला नगरीय विकास अभिकरण, सोनभद्र द्वारा 10 लाभार्थियों प्रमाण पत्र, दुग्ध शाला विकास विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पान्सरशिप योजना के तहत 14 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों स्वीकृति पत्र, उपश्रमायुक्त विभाग द्वारा 07 लाभार्थियों को प्रस्सती पत्र, उपायुक्त उद्योग विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को चेक वितरण एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 05 लाभार्थियों को राज्य मिस्त्री टूल किट वितरित किया गया, विभिन्न बैंकों द्वारा 12 लाभार्थियों को चेक वितरण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा, 05 लाभार्थियों को आयुषमान कार्ड वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी0वी0 के मरीजो को पोषण पोटली, कुष्ठ रोगियों को इण्डियन रेड क्रास सोसाइटी शाखा सोनभद्र के द्वारा गोद लोकर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया, राजस्व विभाग द्वारा 05, विद्युत विभाग द्वारा 05, लाभार्थियों लाभ वितरण कराया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष  एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मेगा कैम्प के सफल आयोजन के लिए समस्त प्रशानिक विभागों के अधिकारीगण एवं समस्त प्रशासनिक व न्यायिक कर्मचारीगण तथा उपस्थित लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,अपर जिलाधिकारी  रमेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, एसीएमओ डाॅ0 सुमन कुमार, एलडीएम सलन बागे, सौरभ श्रीवास्तव भारतीय स्टेट बैंक, समस्त एलएडीसीएस अधिवक्तागण, समस्त मध्यस्थ अधिवक्तागण, समस्त पराविधिक स्वयं सेवक/अधिकार मित्र एवं समस्त पैनल अधिवक्तागण , सोनभद्र एवं कार्यक्रम में लगभग 750 लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?