सौहार्द और शांति के साथ मनाए जाएं त्यौहार –सीओ राहुल पाण्डेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। आगामी पर्व रमजान, होली एवं ईद-उल-फितर के दृष्टिगत शनिवार को क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में द्वारा थाना करमा पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में त्यौहारों को पारंपरिक उल्लास, आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु सभी से सहयोग के लिए अपील किया गया।
धर्मगुरुओं एवं उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। सोनभद्र पुलिस जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?