अनियंत्रित ट्रक ने विद्युत पोल में मारी टक्कर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- चालक-परिचालक बाल-बाल बचे, मौके से फरार

बभनी (सोनभद्र)। गुरुवार रात बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर छत्तीसगढ़ की ओर जा रही एक अनियंत्रित ट्रक विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर के समय बिजली आपूर्ति चालू थी, लेकिन संयोग से बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पोल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पूरी रात बिजली बाधित रही और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।

सूचना पर विद्युत विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त पोल को बदलकर आपूर्ति बहाल की।

अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है और विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?