सोनभद्र। राष्ट्रीय लोक दल के पार्टी कार्यालय पर आज पार्टी को जनपद में मजबूत करने हेतु महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। पार्टी का सदस्यता ग्रहण आज करीब दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने किया। आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक दल के जिला महिला कार्यकारिणी में महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई। कार्यकारि अध्यक्ष के रूप में पूजा यादव व अनीता देवी, चिंता मौर्य, गीता मौर्य को महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली, वहीं पुनम शर्मा, चंद्रकला को महासचिव की जिम्मेदारी मिली। ऊषा देवी, सुनीता देवी, रिंकी देवी को सचिव की जिम्मेदारी मिली। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष कर्मा की जिम्मेदारी मनसा देवी को मिल अल्पना पटेल को घोरावल ब्लाक अध्यक्ष की जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दिया गया। जिम्मेदारी मिलते ही महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिला। जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी में महिलाओं की भूमिका अत्यंत आवश्यक होती है। केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में हमारी पार्टी की महिलाओं द्वारा आदिवासी समाज पिछड़ा समाज आदि में जानकारी देने और लाभान्वित कराने का कार्य किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत को लेकर त्रिपाठी ने कहा कि इस बार जनपद में त्रिस्तरीय चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा सीटों पर राष्ट्रीय लोक दल का कब्जा रहेगा जिससे कि जनपद में पार्टी को मजबूती मिल सके। महिला प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा मिठाई खिलाकर बधाई दिया गया।







