सीडीओ ने म्योरपुर ब्लॉक,कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। गुरुवार को विकासखंड परिसर म्योरपुर में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने ब्लॉक परिसर एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालयीय व्यवस्था तथा विद्यालय की शैक्षणिक व आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी म्योरपुर दिनेश मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सोनभद्र हेमंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मानसिंह गोंड़, एडीओ पंचायत अजय सिंह, अधिशासी अभियंता नूर आलम, जेई ज्ञानेंद्र, एडीओ समाज कल्याण चंद्रबलि यादव, गणेश जायसवाल, मोहरलाल खरवार, छोटेलाल, सुरेंद्र, कृष्ण मुरारी, सुधीर कुमार सहित विकासखंड म्योरपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, मिड डे मील, पुस्तकालय, प्रयोगशाला आदि का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के बच्चों से भी बातचीत की और उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?